Beat.ly Lite एक एडिटर है जो आपको अपनी पसंदीदा तस्वीरों के साथ म्यूजिक वीडियो और आकर्षक ऑडियो विजुअल प्रेजेंटेशन की रचना करने देता है। अगर आप सोशल मीडिया पर कोई कंटेंट पोस्ट कर, अपने दोस्तों व फॉलोवरों को हैरान करना चाहते हैं, तो यह ऐप आपको एक शानदार अवसर प्रदान करता है।
तस्वीर का चयन करने के बाद, Beat.ly Lite आपको आगे के चरण समझाता है। असल में, आपको स्क्रीन के नीचे नजर आ रहे बटन पर टैप करना है। बेशक, यहां आपको उदाहरण के साथ मिलने वाले परिणामों के बाद ही करना होगा।
अगर आप प्रीमियम वर्जन खरीदते हैं तो यह ऐप आपको अन्य सुविधाओं के साथ कई मुक्त इफेक्ट प्रदान करता है। मुक्त वर्जन में, आपको कई शानदार फीचर प्रधान होते हैं जो काफी आकर्षक है। उन्हें फीचरों को लागू करने के लिए, आपको प्रतिनिधित्व करने वाली तस्वीरों का चयन करना है (जोकि स्क्रीन के नीचे नज़र आती हैं)।
टेंपलेट का चयन करने के बाद, एनिमेशन में नजर आने वाली तस्वीर को जोड़ें। इसके अलावा, आप अपने पसंद का संगीत भी जोड़ सकते हैं। इस तरह आप केवल शानदार बदलाव व वर्चुअल इफेक्ट का आनंद ही नहीं उठाते, बल्कि यह रचना में आप अपने पसंदीदा संगीत को जोड़कर अपने रचनात्मक परिणाम को सुधार सकते हैं।
Beat.ly Lite एक म्यूजिक वीडियो क्रिएटर है जोकि असाधारण फीचरों से युक्त है और यह आपको बिना मेहनत किए कुछ सरल चरणों में आकर्षक प्रेसेंटेशन की रचना करने देता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Beat.ly Lite के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी